Agra News: राष्ट्रीय मंच पर आंबेडकर विश्वविद्यालय का दम, 11 पदकों के साथ बढ़ाया मान

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 11 पदक हासिल किया है। अलीगढ़ स्थित राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय में 10 से 15 मार्च तक आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में टीम ने 1 स्वर्ण, 1 रजत और 9 कांस्य पदक अपने नाम किए।पुरुष वर्ग में लवकुश (50 किग्रा) ने एक रजत व एक कांस्य पदक जीता। गौतम कपूर (110 किग्रा) ने दो कांस्य पदक हासिल किए। सौरभ कुंतल (70 किग्रा, राइट हैंड) और कृष्णा (60 किग्रा, लेफ्ट हैंड) ने भी एक-एक कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग में श्रेया रावत (60 किग्रा, राइट हैंड) ने स्वर्ण पदक, रचना (55 किग्रा, लेफ्ट हैंड) और अर्चना (55 किग्रा, राइट हैंड) ने कांस्य पदक, प्रीतिका सिंह (65 किग्रा) ने दो कांस्य पदक जीते। टीम ने कोच डॉ. रूपा एवं मैनेजर सचिन कुमार के मार्गदर्शन में यह सफलता प्राप्त की। स्पोर्ट्स डायरेक्टर अखिलेश सक्सेना ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कुलपति प्रो. आशु रानी और एसबीएस कॉलेज, आगरा के प्रबंधक विजय यादव ने भी पदक विजेताओं को बधाई दी।

#AmbedkarUniversityShinesOnNationalStage #BringsLaurelsToIndiaWith11Medals #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 01:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Agra News: राष्ट्रीय मंच पर आंबेडकर विश्वविद्यालय का दम, 11 पदकों के साथ बढ़ाया मान #AmbedkarUniversityShinesOnNationalStage #BringsLaurelsToIndiaWith11Medals #VaranasiLiveNews