Gorakhpur News: तमिलनाडु के टप्पेबाज गिरोह को लेकर अलर्ट, त्योहारों में बढ़ाई गई सतर्कता

गोरखपुर। त्योहारों पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ के बीच टप्पेबाजों से सतर्क रहें। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के एक गिरोह को लेकर पुलिस अलर्ट है। लोगों को टप्पेबाजी और चोरी की घटनाओं से बचाने के लिए पुलिस इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के जरिए जागरूक कर रही है। चौराहों पर लगे पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम से बार-बार अपील की जा रही है कि बाजार में खरीदारी करते समय और ऑटो या ई-रिक्शा से सफर के दौरान अपने सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने से टप्पेबाजी और चोरी की आशंका भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए पुलिस ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर पर्स, मोबाइल, आभूषण और अन्य कीमती सामान को सुरक्षित रखने के लिए कहा जा रहा है।

#AlertIssuedRegardingAGangOfSwindlersInTamilNadu;VigilanceIncreasedDuringTheFestiveSeason. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 16, 2026, 03:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: तमिलनाडु के टप्पेबाज गिरोह को लेकर अलर्ट, त्योहारों में बढ़ाई गई सतर्कता #AlertIssuedRegardingAGangOfSwindlersInTamilNadu;VigilanceIncreasedDuringTheFestiveSeason. #VaranasiLiveNews