Jhunjhunu: पहले पत्नी की मौत हुई, फिर पति ने रास्ते में दी जान; इंस्टाग्राम पर लिखा- तेरे बिना नहीं रह सकता
झुंझुनूं जिले के सुल्ताना थाना क्षेत्र के पदमपुरा गांव से एक ऐसा दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। जहां पत्नी की आत्महत्या से आहत पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। दोनों की शादी करीब दो साल पहले हुई थी और दो दिन पहले ही उन्होंने अपने बेटे का जन्मदिन मनाया था। जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह पति सचिन दूधवाल और पत्नी भारती के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद 25 वर्षीय सचिन काम के सिलसिले में जयपुर के लिए निकल गया। उसके जाने के कुछ ही देर बाद 23 वर्षीय भारती ने घर के कमरे में फंदा लगा लिया। सुबह करीब 10 बजे भारती के भाई और चाचा गांव पहुंचे तो कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांकने पर भारती फंदे पर लटकी दिखी। दरवाज़ा तोड़कर उसे नीचे उतारा गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इंस्टाग्राम पर लिखा- पत्नी के बिना नहीं रह सकता सचिन को जब पत्नी की मौत की खबर मिली तो वह टूट गया। जाने से पहले उसने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा कि वह अपनी पत्नी के बिना नहीं रह सकता और उसके पास आ रहा है। इसके बाद उसने नवलगढ़ के दुर्जनपुरा इलाके में ट्रेन के सामने जाकर अपनी जान दे दी।सचिन और भारती की शादी साल 2024 में हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन की खबरें थीं। सचिन मजदूरी करता था और अधिकतर जयपुर में रहता था। दो दिन पहले ही वह गांव आया था और दोनों ने अपने बेटे का जन्मदिन मनाया था। भारती चाहती थी कि वह अपनी बीमार मां के पास पीहर जाए और सचिन भी साथ चले लेकिन किसी वजह से यह नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच में जुटी दोनों परिवारों के बयान अलग-अलग हैं। सचिन के पिता सुभाष का कहना है कि भारती ही हमेशा झगड़ा करती थी। जबकि भारती के पिता ओमप्रकाश का आरोप है कि ससुराल वाले उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनकी बेटी रेस में गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी है और वह खुद इस तरह का कोई कदम नहीं उठा सकती थी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
#CityStates #Jhunjhunu #Rajasthan #MadhyaPradesh #Jhunjhununews #JhunjhunuCoupleDeaths #SachinDudhwalBhartiPadampur #SultanaThanaJhunjhunu #NawalgadhDurjanpuraTrain #InstagramLastMessage #GoldMedalistBharti #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 19:09 IST
Jhunjhunu: पहले पत्नी की मौत हुई, फिर पति ने रास्ते में दी जान; इंस्टाग्राम पर लिखा- तेरे बिना नहीं रह सकता #CityStates #Jhunjhunu #Rajasthan #MadhyaPradesh #Jhunjhununews #JhunjhunuCoupleDeaths #SachinDudhwalBhartiPadampur #SultanaThanaJhunjhunu #NawalgadhDurjanpuraTrain #InstagramLastMessage #GoldMedalistBharti #VaranasiLiveNews
