फरीदाबाद: टेक महिंद्रा के पूर्व प्रमुख का हत्यारोपी गिरफ्तार, पांच दिन पहले भी हुई थी गाली-गलौज

फरीदाबाद के सेक्टर 21 में पार्किंग विवाद को लेकर टेक महिंद्रा के पूर्व क्षेत्रीय बिजनेस हेड की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी तांबा कारोबारी गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद ही आरोपी परिवार के साथ भाग गया था। मृतक परमजीत धनखड़ (44) सिंगापुर में वियतनाम स्थित एफपीटी सॉफ्टवेयर कंपनी लिमिटेड में सीओओ के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने बल्लभगढ़ के डीएलएफ चौक से 24 घंटे के अंदर मोहन शर्मा उर्फ मोनू को गिरफ्तार कर लिया। जांचकर्ताओं ने घटनास्थल से 15 खाली कारतूस बरामद किए थे। पुलिस के मुताबिक परमजीत सेक्टर-21सी में एक बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर परिवार के साथ रहते थे। आरोपी मोहन शर्मा भी इसी मकान में द्वितीय तल पर रहता है। परमजीत दो दिन पहले ही सिंगापुर से भतीजे की शादी में शामिल होने आए थे। पार्किंग में कहासुनी के दौरान आरोपी ने लाइसेंसी पिस्तौल से 16 गोलियां चला दीं। परमजीत को 9 गोलियां लगीं। शौर्य ने गाड़ियों के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने बताया कि दोनों में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता रहता था। परमजीत के बेटे शौर्य की शिकायत पर सूरजकुंड थाने में एफआईआर दर्ज की गई। पांच दिन पहले भी की थी गाली-गलौज कुत्ते को पार्किंग क्षेत्र में शौच कराने पर पांच दिन पहले भी आरोपी ने गाली-गलौज की थी।

#CityStates #DelhiNcr #Faridabad #MurderAccused #Arrest #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 08, 2026, 00:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




फरीदाबाद: टेक महिंद्रा के पूर्व प्रमुख का हत्यारोपी गिरफ्तार, पांच दिन पहले भी हुई थी गाली-गलौज #CityStates #DelhiNcr #Faridabad #MurderAccused #Arrest #VaranasiLiveNews