आज के दिन: पीएम मोदी ओडिशा में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन, वाराणसी में एयर शो में करेंगे शिरकत
आज, रविवार 25 अक्तूबर को अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। आज देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित होने हैं, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे तक शिरकत करेंगे। जहां पीएम आज ओडिशा और यूपी के वाराणसी पहुंचेंगे तो वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज बिहार में मौजूदगी दर्ज कराएंगे। इसके अलावा भारत की महिला क्रिकेट टीम आज जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले के लिए उतरेगी। आइये जानते हैं आज के बड़े घटनाक्रम 1. प्रधानमंत्री मोदी का भुवनेश्वर और वाराणसी दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अक्तूबर को ओडिशा और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वाराणसी में वे मिर्जामुराद स्थित अरविंद लिमिटेड की नई परिधान निर्माण (गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग) सुविधा का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे नमो घाट पर भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित 'विंग्स ओवर गंगेज' एयर शो देखेंगे। वहीं, भुवनेश्वर में प्रधानमंत्री रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के नए डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन करेंगे।
#IndiaNews #National #AajKeDin #25October2026Headlines #BigHappeningsToday #EventOfTheDay #NewsUpdates #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 25, 2026, 02:22 IST
आज के दिन: पीएम मोदी ओडिशा में आरबीआई के डेटा सेंटर का करेंगे उद्घाटन, वाराणसी में एयर शो में करेंगे शिरकत #IndiaNews #National #AajKeDin #25October2026Headlines #BigHappeningsToday #EventOfTheDay #NewsUpdates #VaranasiLiveNews
