Bareilly News: अज्ञात वाहन की चपेट में आए युवक की मौत
आंवला। रेलवे स्टेशन रोड पर शुक्रवार रात 8:00 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार मोहल्ला खेड़ा, काली मंदिर के पास रहने वाले मोनू वर्मा (21) की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक, मोनू हरियाणा में मजदूरी करते थे। दो दिन पहले ही लौटे थे। वह शुक्रवार को दोस्त से मिलने के लिए जा रहे थे। डिग्री कॉलेज के पास हादसा हो गया। परिजनों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग उठाई है। इंस्पेक्टर बीनू चौधरी ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
#AYoungManDiedAfterBeingHitByAnUnknownVehicle #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 25, 2026, 02:54 IST
Bareilly News: अज्ञात वाहन की चपेट में आए युवक की मौत #AYoungManDiedAfterBeingHitByAnUnknownVehicle #VaranasiLiveNews
