Mandi News: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब
मंडी। सैकड़ों वर्ष पुराने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए रविवार सुबह से ही शहरवासियों का माधो राय मंदिर और सेरी मंच पर तांता लगा रहा। दोपहर बाद माधो राय मंदिर पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने फूल बरसा कर यात्रा का स्वागत किया। माधो राय व बाबा भूतनाथ के दर्शन और मिलन करने के बाद ज्योतिर्लिंग को श्रद्धालुओं के दर्शानार्थ सेरी मंच पर रखा गया। यहां हवन यज्ञ का आयोजन किया। ज्योतिर्लिंग यात्रा आगमन के लिए माधोराय परिसर को शनिवार रात को ही फूलों से सजाया गया था। रविवार दोपहर बाद 2:45 बजे ज्योतिर्लिंग यात्रा माधोराय परिसर पहुंची। श्रद्धालुओं ने फूल बरसा कर यात्रा के साथ आए संत-महात्माओं का भव्य स्वागत किया। माधोराय के दर्शन और मिलन करने के बाद यात्रा बाबा भूतनाथ मंदिर के लिए रवाना हुई। दोपहर बाद 3 बजे ज्योतिर्लिंग यात्रा बाबा भूतनाथ मंदिर पहुंची। मंदिर में दर्शन करने वालों की भीड़ जुट गई। महंत देवानंद सरस्वती ने बाबा का शेष फूल व हार अर्पित कर यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद यात्रा सेरी मंच पहुंची। दोपहर बाद 3:15 बजे सेरी मंच पहुंची। ज्योतिर्लिंग को मंच पर विराजमान करने के लिए विशेष रूप से पदवी बनाई गइ। मंत्रोच्चारण के साथ ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना कर विराजमान करवाया। लोगों ने दर्शन कर शाम 5:30 बजे तक भजन-कीर्तन किया। दिन भर सेरी मंच और शहर का आसपास के क्षेत्र मंत्रोच्चारण से गूंजायमान रहा। आर्ट ऑफ ऑफ लिविंग संस्था के संयोजक महेश वालिया और डॉ. दुर्गेश ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों को अपनी संस्कृति के बारे जागरूक करना है।
#MandiNewsHpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 05, 2026, 22:46 IST
Mandi News: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन को उमड़ा आस्था का सैलाब #MandiNewsHpNews #VaranasiLiveNews
