Agra News: एक वाहन ने बाइक सवार में मारी टक्कर, घायल
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपीडा की टीम ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी ने बताया कि मंगलवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 7.900 पर एक वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मनीष निवासी गढ़ी हुसैनी थाना एत्मादपुर आगरा घायल हो गया। उसे इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भिजवाया गया।
#AVehicleCollidedWithABikeRider #InjuringHim. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 31, 2026, 21:57 IST
Agra News: एक वाहन ने बाइक सवार में मारी टक्कर, घायल #AVehicleCollidedWithABikeRider #InjuringHim. #VaranasiLiveNews
