Mandi News: एसपीयू का 31 सदस्यीय दल ग्वालियर के लिए रवाना
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी का 31 सदस्यीय दल संकाय विद्यार्थी सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर के लिए रवाना हुआ। कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि इस प्रकार के भ्रमण विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों की ऐतिहासिक धरोहर, सांस्कृतिक विविधता और शैक्षणिक परिवेश को निकट से समझने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि यह भ्रमण केवल एक औपचारिक यात्रा नहीं बल्कि एक सुनियोजित शैक्षणिक कार्यक्रम है। इसके तहत विद्यार्थियों को जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर और निकटतम क्षेत्र के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों मतावली, पडावली, बटेश्वर मंदिर समूह, ग्वालियर किला सहित विभिन्न संग्रहालयों का भ्रमण कराया जाएगा। भ्रमण में विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार शर्मा, सहायक आचार्य डॉ. रामपाल, शोधार्थी वेद प्रकाश, राहुल कुमार, डोल्मा, इतिहास सोसायटी के अध्यक्ष सानू कुमार, मीडिया क्लब अध्यक्ष दीपक दीपांशु, खुशबू, अनीशा आदि शामिल हैं।
#A31-memberSPUTeamLeftForGwalior. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 02, 2026, 15:43 IST
Mandi News: एसपीयू का 31 सदस्यीय दल ग्वालियर के लिए रवाना #A31-memberSPUTeamLeftForGwalior. #VaranasiLiveNews
