Bilaspur News: आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में बिलासपुर से 500 लोग लेंगे भाग

मंडी के नेरचौक व कंसा चौक में आयोजित होगा कार्यक्रम घुमारवीं में आयोजित हुई संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठकसंवाद न्यूज एजेंसी घुमारवीं (बिलासपुर)। उपमंडल घुमारवीं के आंबेडकर भवन में बुधवार को संयुक्त संघर्ष मोर्चा की बैठक जिला प्रधान सीताराम कौंडल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर मंडी के नेरचौक व कंसा चौक में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल को बिलासपुर जिला के पांचों खंडों से करीब 500 लोग समारोह में भाग लेंगे। सभी प्रतिभागी भगेड़ फ्लाईओवर के समीप एकत्रित होकर रैली के रूप में मंडी के लिए प्रस्थान करेंगे। जिला महासचिव आचार्य नंद लाल ने बताया कि प्रतिभागियों के आने-जाने की व्यवस्था जिला इकाई की ओर से से की जाएगी, जबकि प्रत्येक खंड के प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालेंगे। साथ ही समारोह में मेधावी बच्चों को सम्मानित करने हेतु सूची भी तैयार की जा रही है। बैठक में दाड़लाघाट में हाल ही में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक के निर्णयों पर भी चर्चा की गई। इस दौरान संयुक्त संघर्ष मोर्चा की राज्य कार्यकारिणी में बिलासपुर के रमेश कैंथ को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर आभार व्यक्त किया गया। इसके अतिरिक्त जिला कार्यकारिणी में नए पदों का सृजन करते हुए बीरी सिंह बंसल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुखराम को उपाध्यक्ष तथा कैप्टन ज्ञान चंद को संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया। इस मौके पर दिलाराम, इंद्र सिंह, प्रभ दयाल जोशी, तुलसी राम, रूप सिंह, जीत राम बंसल, दौलत राम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

#500PeopleFromBilaspurWillParticipateInTheAmbedkarJayantiProgram. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 01, 2026, 19:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bilaspur News: आंबेडकर जयंती कार्यक्रम में बिलासपुर से 500 लोग लेंगे भाग #500PeopleFromBilaspurWillParticipateInTheAmbedkarJayantiProgram. #VaranasiLiveNews