Panipat News: मुनाफा कमाने का झांसा देकर 48.60 लाख की ठगी
माई सिटी रिपोर्टर पानीपत। साइबर ठगों ने रिफाइनरी में रहने वाले एक व्यक्ति को शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 48.60 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने एक व्हाट्सअप ग्रुप में जोड़कर आरोपी को झांसे में लिया और मुनाफे का झांसा देकर निवेश कराया। शक होने पर उसने अपना पैसा निकालने का प्रयास किया तो कई तरह की शर्त रख दी। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनवरी माह में उसका नंबर एक एम11 इंडिया इक्विटी इंटेलीजेंस व्हाट्सअप ग्रुप में जोड़ दिया। ग्रुप में शेयर मार्केट के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें शेयर खरीदने और शेयर बेचने का भी काम चल रहा था। वह लंबे समय तक ग्रुप में शेयर मार्केट काे समझता रहा। लाेगाें काे अच्छा फायदा हाेता देख उसने भी ट्रेड करने के लिए ग्रुप में बात की। इसके बाद उनके पास एक नंबर से कॉल आई और उसके एक लिंक भेजा गया। जिस पर क्लिक करने पर उन्होंने रजिस्ट्रेशन किया। 24 फरवरी 2026 काे रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 55 हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद एक एप के माध्यम से उन्होंने ट्रेडिंग शुरू कर दी। उसने 24 फरवरी से 19 मार्च के बीच अपने और पत्नी के खाते से कुल 48.60 लाख रुपये निवेश कराए। पीड़ित ने बताया कि जब लाभ न मिलने पर उसने निवेश किए गए रुपए वापस निकालने का प्रयास किया ताे साइबर ठगाें ने उसे बताया कि रुपए निकालने से पहले राजपुताना स्टेनलेस स्टील कंपनी का आईपीओ लेना होगा। उसने रुपये निकालने का प्रयास किया तो पैसे देने से इंकार कर दिया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
#48.60LakhsWereDefraudedOnThePretextOfEarningProfits. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 06, 2026, 03:04 IST
Panipat News: मुनाफा कमाने का झांसा देकर 48.60 लाख की ठगी #48.60LakhsWereDefraudedOnThePretextOfEarningProfits. #VaranasiLiveNews
