Dehradun News: भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों की मरम्मत के लिए 461 करोड़ रुपये स्वीकृत

-सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का जताया आभार यात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को मिलेगी मजबूती अमर उजाला ब्यूरोदेहरादून। राज्य में भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के उपचार और मरम्मत कार्यों के लिए केंद्र सरकार ने 461 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा स्वीकृत इस राशि में उत्तरकाशी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-134 के 17 भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार हेतु 233 करोड़ रुपये तथा पिथौरागढ़ जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-9 के तवाघाट–घटियाबागड़ खंड के तीन संवेदनशील स्थलों के लिए 228 करोड़ रुपये शामिल हैं।यमुनोत्री धाम को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-134 पर धरासू व कुठनोरी भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील हैं। यहां पर भूस्खलन के कारण कई बार यातायात बाधित होता है। मरम्मत कार्य होने से मार्ग की स्थिरता बढ़ेगी। सीएम ने धामी ने कहा कि तवाघाट-घटियाबागड़ खंड में भूस्खलन संभावित स्थलों के उपचार से सीमांत क्षेत्रों तक निर्बाध संपर्क स्थापित होगा। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से उत्तराखंड में सड़क नेटवर्क को सुदृढ़ बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। कोटराज्य में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार एवं मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करता हूं। यह निर्णय राज्य में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने, चारधाम यात्रा को सुगम बनाने और सीमांत क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा। -पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

#461CroreSanctionedForRepairOfLandslide-AffectedAreas #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 20:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों की मरम्मत के लिए 461 करोड़ रुपये स्वीकृत #461CroreSanctionedForRepairOfLandslide-AffectedAreas #VaranasiLiveNews