Noida News: श्रीलंका के 25 उद्यमी सीख रहे डिजिटल मार्केटिंग

फोटोनोएडा। भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-62 स्थित राष्ट्रीय उद्यमिता और लघु व्यवसाय विकास संस्थान में देश ही नहीं विदेशी लोगों को भी लगातार ट्रेनिंग दी जा रही है। जानकारी के अनुसार, सत्र में श्रीलंका के 25 उद्यमियों ने भाग लिया और जाना कि डिजिटल मार्केटिंग केवल उत्पाद प्रमोशन तक सीमित नहीं है। उन्होंने सीखा कि कैसे आकर्षक कंटेंट तैयार किया जाए, ग्राहकों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित किया जाए और डेटा विश्लेषण के माध्यम से मार्केटिंग रणनीतियों को बेहतर बनाया जाए।इस सत्र का नेतृत्व शाहनवाज खान ने किया। प्रशिक्षक शाहनवाज का कहना है कि आज के डिजिटल युग में बेहतरीन उत्पादों को केवल बनाने भर से काम नहीं चलता हैं। उन्हें सही दर्शकों तक पहुंचाना भी उतना ही आवश्यक है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए प्रशिक्षण कराया जा रहा है।बता दें यह कार्यक्रम 17 से 31 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। इससे पहले भूटान की पुलिस टीम को भी प्रशिक्षण मिल चुका है। संवाद

#25SriLankanEntrepreneursLearningDigitalMarketing #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 19:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: श्रीलंका के 25 उद्यमी सीख रहे डिजिटल मार्केटिंग #25SriLankanEntrepreneursLearningDigitalMarketing #VaranasiLiveNews