Bihar: मधुबनी में 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप; पुलिस कर रही मामले की जांच
मधुबनी जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना मधेपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। मृतक छात्र की पहचान विकेश कुमार महतो के रूप में हुई है, जो लक्ष्मीपुर चौक स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करता था। शनिवार को स्कूल प्रबंधन के कुछ लोग उसे इलाज के लिए मधेपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर अंजूम हाशमी ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुट गई है। घटना के बाद स्कूल के कुछ शिक्षक फरार बताए जा रहे हैं। पढे़ं:मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर जारी, सातवीं मौत के बाद अब एक और युवक ने तोड़ा दम; आंकड़ा बढ़ा इधर, परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बच्चे की पिटाई कर उसकी हत्या की गई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भेजा थाना क्षेत्र के बकुआ पंचायत स्थित सुंदरी गांव से अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मधेपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
#CityStates #Crime #Bihar #Darbhanga #MadhubaniNews #MadhubaniHindiNews #MadhubaniViralNews #MadhubaniLatestNews #MadhubaniCrimeNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 04, 2026, 19:45 IST
Bihar: मधुबनी में 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, स्कूल प्रबंधन पर हत्या का आरोप; पुलिस कर रही मामले की जांच #CityStates #Crime #Bihar #Darbhanga #MadhubaniNews #MadhubaniHindiNews #MadhubaniViralNews #MadhubaniLatestNews #MadhubaniCrimeNews #VaranasiLiveNews
