Haridwar News: किशोरी के अपहरण में युवक गिरफ्तार

पथरी। किशोरी का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया गया। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि दो अप्रैल को थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने तहरीर दी थी कि एक युवक पर उसकी नाबालिग बेटी को घर से बहलाकर अपहरण कर ले गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए फेरूपुर चौकी प्रभारी विपिन कुमार व एसआई शाहिदा परवीन के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस बीच आरोपी अरसिल निवासी नसीरपुर कलां को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

#YouthArrestedForKidnappingATeenager #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 20:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: किशोरी के अपहरण में युवक गिरफ्तार #YouthArrestedForKidnappingATeenager #VaranasiLiveNews