पानीपत में युवक की हत्या: दोस्त ने चाकू से गोदा, कहासुनी में वारदात को दिया अंजाम
पानीपत के नांगलखेड़ी गांव में चाकू मार युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, युवक की अपने दोस्त के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। चांदनी बाग थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवा दिया है। नांगल खेड़ी निवासी परिजनों ने बताया कि राहुल मंगलवार रात को अपने दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। उनमें किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई और राहुल पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर दोस्त और उसके साथी वारदात को अंजाम देकर भाग गए। परिजन राहुल को एक निजी अस्पताल में लेकर आए। यहां बुधवार शाम को राहुल की इलाज के दौरान मौत हो गई। थाना सेक्टर-29 के प्रभारी रोबिन ने बताया कि पुलिस को एक युवक को चाकू से मारने की सूचना मिली थी। उसकी ज्यादा खून बहने से मौत हो गई है। पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई कर रही है।
#CityStates #Panipat #Haryana #YoungBoyMurder #PanipatCrime #HaryanaCrime #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 21, 2026, 14:17 IST
पानीपत में युवक की हत्या: दोस्त ने चाकू से गोदा, कहासुनी में वारदात को दिया अंजाम #CityStates #Panipat #Haryana #YoungBoyMurder #PanipatCrime #HaryanaCrime #VaranasiLiveNews
