World Updates: सीरिया में शिया धर्मगुरु की हत्या; पाकिस्तान में क्रिकेट के मैदान पर ड्रोन हमला, तीन बच्चे घायल

सीरिया की राजधानी दमिश्क के पास शुक्रवार को हमलावरों ने एक शिया धर्मगुरु की हत्या कर दी। हमलावरों ने उनकी कार में ग्रेनेड फेंका, जिससे उनकी मौत हो गई। मारे गए धर्मगुरु का नाम फरहान अल-मंसूर था। वह दमिश्क के बाहरी इलाके सैयदा जैनब में स्थित एक प्रसिद्ध शिया दरगाह के मुख्य उपदेशक थे। सरकारी समाचार एजेंसी 'साना' और सरकारी टीवी के अनुसार, इस हमले के पीछे किसका हाथ है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। घटना के बाद दमिश्क के दक्षिणी उपनगरों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा बलों ने संदिग्धों को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है। सैयदा जैनब इलाका साल 2011 में शुरू हुए सीरियाई संघर्ष के दौरान भीषण झड़पों का केंद्र रहा है। यहां पैगंबर मोहम्मद की पोती की दरगाह है, जिन्हें शिया मुसलमान धैर्य और साहस का प्रतीक मानते हैं। दिसंबर 2024 में बशर असद की सरकार गिरने के बाद से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भारी कमी आई है। अतीत में इस्लामिक स्टेट (IS) भी इस इलाके में शिया तीर्थयात्रियों को निशाना बना चुका है।

#World #International #WorldUpdates #WorldNews #Russia-ukraineWar #Us #China #Pakistan #Nepal #May2WorldNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 02, 2026, 02:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World Updates: सीरिया में शिया धर्मगुरु की हत्या; पाकिस्तान में क्रिकेट के मैदान पर ड्रोन हमला, तीन बच्चे घायल #World #International #WorldUpdates #WorldNews #Russia-ukraineWar #Us #China #Pakistan #Nepal #May2WorldNews #VaranasiLiveNews