World: गेट्स फाउंडेशन ने एपस्टीन कनेक्शन की जांच शुरू की; फिटनेस से जीतना चाहते हैं चुनाव लूला दा सिल्वा

गेट्स फाउंडेशन ने कारोबारी जेफरी एप्सटीन से जुड़े अपने पुराने संबंधों की जांच शुरू कर दी है। हाल ही में सामने आए ईमेल और दस्तावेजों में यह सामने आया कि फाउंडेशन के कुछ लोगों ने एपस्टीन से मुलाकात की थी। फाउंडेशन के संस्थापक बिल गेट्स ने कहा है कि उन्होंने एपस्टीन से सिर्फ समाजसेवा से जुड़े कामों पर बात की थी और उन्हें उसके अपराधों की जानकारी नहीं थी। फाउंडेशन ने साफ किया कि उन्होंने एपस्टीन को कोई पैसा नहीं दिया और न ही कोई संयुक्त फंड बनाया।निवेशक वॉरेन बफेट ने भी कहा है कि वह इस मामले को देख रहे हैं। फाउंडेशन की यह जांच उसकी छवि को साफ करने के लिए अहम मानी जा रही है। फिटनेस से जीतना चाहते हैं चुनाव लूला दा सिल्वा ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 80 साल की उम्र में भी चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। उम्र को लेकर उठ रहे सवालों के बीच वह रोज जिम में वर्कआउट कर रहे हैं और खुद को फिट दिखाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि वह 120 साल तक जीना चाहते हैं।उनके प्रतिद्वंदी फ्लेवियो बोल्सोनारो उनसे लगभग आधी उम्र के हैं और वह भी फिटनेस दिखाकर लोगों को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों के बीच अब चुनाव सिर्फ नीतियों का नहीं बल्कि छवि का भी बन गया है। कुछ लोग लूला की उम्र को लेकर चिंतित हैं, जबकि कई लोग उनकी फिटनेस से प्रेरित भी हो रहे हैं। ब्राजील में 60 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिससे यह चुनाव और दिलचस्प हो गया है। इस बार मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा है।

#World #International #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 04:57 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



World: गेट्स फाउंडेशन ने एपस्टीन कनेक्शन की जांच शुरू की; फिटनेस से जीतना चाहते हैं चुनाव लूला दा सिल्वा #World #International #VaranasiLiveNews