World Updates: टेक्सास में आए बवंडर से दो लोगों की मौत, कई घर तबाह; माली में जिहादी हमला, रक्षा मंत्री की मौत

शिकागो के एक अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए एक अपराधी ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। इस हमले में 38 साल के पुलिस अधिकारी जॉन बार्थोलोम्यू की मौत हो गई। जॉन 10 साल से पुलिस सेवा में थे। शनिवार दोपहर करीब एक बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इस गोलीबारी में एक और पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं। उनकी उम्र 57 साल है और वे 21 साल से पुलिस में हैं। उनकी हालत बेहद नाजुक है और वे अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी को लूट के शक में गिरफ्तार किया गया था। उसे जांच के लिए एंडेवर हेल्थ स्वीडिश अस्पताल लाया गया था। हमले के बाद आरोपी अस्पताल से भाग निकला। सीसीटीवी फुटेज में वह बिना कपड़ों के भागता हुआ दिखा और उसके सीने पर मेडिकल इलेक्ट्रोड लगे थे। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि आरोपी को नियमों के तहत चेक किया गया था और पुलिस हर समय उसके साथ थी। पुलिस अधीक्षक लैरी स्नेलिंग ने बताया कि जांच के दौरान तीन हथियार बरामद हुए हैं। अभी यह साफ नहीं है कि आरोपी के पास बंदूक कहां से आई। पुलिस ने अभी तक आरोपी और घायल अधिकारी के नाम का खुलासा नहीं किया है।

#World #International #WorldNewsUpdates #Bangladesh #GazaWar #Israel #Pakistan #Us #Syria #Afghanistan #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 27, 2026, 01:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




World Updates: टेक्सास में आए बवंडर से दो लोगों की मौत, कई घर तबाह; माली में जिहादी हमला, रक्षा मंत्री की मौत #World #International #WorldNewsUpdates #Bangladesh #GazaWar #Israel #Pakistan #Us #Syria #Afghanistan #VaranasiLiveNews