Panipat News: चहारदीवारी में घटिया सामग्री के प्रयोग के आरोप पर रुकवाया काम
समालखा। शहर में गढ़ी छाजू रोड पर डंपिंग ग्राउंड में करीब दो करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम की चहारदीवारी के निर्माण कार्य में घटिया सामक्री प्रयोग करने के आरोप लगाए गए हैं। नगर परिषद अध्यक्ष अशोक कुचछल ने जेई के साथ मौका मुआयना किया और निर्माण कार्य रुकवा दिया है। नगर परिषद अध्यक्ष अशोक कुच्छल बुधवार शाम के समय मौका मुआयना करने पहुंचे। उन्होंने नगर परिषद के जेई को पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। नगर परिषद के अधिकारियों ने ठेकेदार पर भरोसा कर लिया और खुद निरीक्षण तक नहीं किया। नगर परिषद ने युवाओं को देखते हुए डंपिंग ग्राउंट की दो एकड़ जमीन में इंडोर स्टेडियम बनाने का फैसला लिया था। नगर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के बाद ठेकेदार को वर्क आर्डर जारी कर दिया। करीब दो करोड़ की लागत से इंडोर स्टेडियम बनाया जा रहा है। जेई गौरव कुमार ने बताया मामला संज्ञान में आने के बाद काम को रुकवा दिया गया है। संवाद
#WorkStoppedOnTheAllegationOfUsingSubstandardMaterialInTheBoundaryWall #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 03:53 IST
Panipat News: चहारदीवारी में घटिया सामग्री के प्रयोग के आरोप पर रुकवाया काम #WorkStoppedOnTheAllegationOfUsingSubstandardMaterialInTheBoundaryWall #VaranasiLiveNews
