मुझे राजनीतिक रंग न दें , क्यों बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद प्रोसेनजीत चटर्जी ने कही ये बात?

हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित हुए। यहां 15 साल से सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस की हार हुई और भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की। बंगाली अभिनेता रुद्रनील घोष ने भी भाजपा के टिकट पर शिबपुर विधानसभा सीट से जीत हासिल की। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बीच ऐसी चर्चाएं उठीं कि अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी ने रुद्रनील को उनकी जीत पर बधाई देने के लिए फोन किया था। चर्चाओं के बढ़ने पर अब खुद प्रोसेनजीत ने इन पर प्रतिक्रिया दी है और सच्चाई बताई है। मैंने किसी को फोन नहीं किया चर्चाएं ज्यादा बढ़ने पर इस पूरे मामले को लेकर अभिनेता प्रोसेनजीत चटर्जी ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में उन्होंने इस तरह की अफवाहों को पूरी तरह से खंडन करते हुए लोगों से उन्हें किसी राजनीतिक पार्टी से न जोड़ने का आग्रह भी किया है। अपनी पोस्ट में एक्टर ने लिखा, मैं कई साल से अत्यंत सम्मान के साथ व्यवहार करता आ रहा हूं और भविष्य में भी ऐसा ही करना चाहता हूं। आप सभी से मेरा एक विनम्र निवेदन है - कृपया मुझे किसी भी प्रकार से राजनीतिक रंग न दें। मैंने किसी को फोन नहीं किया; बल्कि मेरे छोटे भाई ने मुझे फोन किया। बड़े भाई होने के नाते किसी को आशीर्वाद देना मेरा कर्तव्य है और मैंने वही किया है। इसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है।

#Entertainment #National #ProsenjitChatterjee #BengalElection #WestBengalElection #WestBengalElectionResult #BengalElectionResult #ProsenjitChatterjeeOnBengalElection #ProsenjitChatterjeeBengalElectionResult #BjpWinBengalElection #MamataBanerjee #Bjp #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 06:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मुझे राजनीतिक रंग न दें , क्यों बंगाल चुनाव में भाजपा की जीत के बाद प्रोसेनजीत चटर्जी ने कही ये बात? #Entertainment #National #ProsenjitChatterjee #BengalElection #WestBengalElection #WestBengalElectionResult #BengalElectionResult #ProsenjitChatterjeeOnBengalElection #ProsenjitChatterjeeBengalElectionResult #BjpWinBengalElection #MamataBanerjee #Bjp #VaranasiLiveNews