West Asia LIVE: होर्मुज में तीन जहाजों पर हमले के बाद भ्रम की स्थिति, इस्राइली हमले में पत्रकार की मौत

होर्मुज जलडमरूमध्य में बुधवार को स्थिति उस समय और खराब हो गई, जब ईरान ने तीन जहाजों पर हमला किया। यह वही जलमार्ग है, जिसके बंद होने से दुनिया में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। इसी मार्ग से दुनिया का के तेल का लगभग एक-पाचवां हिस्सा टैकरों के जरिये जाता है। हस जलमार्ग का इस्तेमाल बंद हो जाने से टैंकर रुक गए हैं और ऊर्जा संकट गहरा गया है। हमले ऐसे समय हुए, जब एक दिन पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि वह ईरान के साथ दो हफ्ते का युद्धविराम बढ़ाएंगे। ईरान ने कहा कि उसने तीन बाहर जा रहे जहाजों पर गोली चलाई और दो को जब्त कर लिया। ईरान ने इसे अमेरिका की नौसैनिक नाकाबंदी का जवाब बताया। उसका कहना है कि अमेरिका ने उसके बंदरगाहों की नाकाबंदी की है और एक ईरानी जहाज पर भी कार्रवाई की गई, जो नहीं रुका था। मार्च के मध्य से जहाजों पर हमले कम हो गए थे, क्योंकि ईरान ने इस जलमार्ग पर पूरी तरह से नियंत्रण स्थापित कर लिया था। जहाजों पर हमले का डर ही उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए काफी था। ईरान की ओर से अनुमति मिलने के बाद कुछ जहाजों को इस जलमार्ग से गुजरने दिया गया था। ईरान जहाजों से माल, स्वामित्व और चालक दल की जानकारी मांग रहा था। कुछ मामलों में उसने तेल पर प्रति बैरल एक डॉलर का कर लगाया या बड़े टैंकर पर लगभग दो मिलियन डॉलर तक शुल्क वसूला गया।

#World #International #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 23, 2026, 02:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
World International



West Asia LIVE: होर्मुज में तीन जहाजों पर हमले के बाद भ्रम की स्थिति, इस्राइली हमले में पत्रकार की मौत #World #International #VaranasiLiveNews