Yamuna Nagar News: यातायात नियम तोड़ने वालों पर रही सख्ती, अप्रैल माह में 84.65 लाख का जुर्माना
यमुनानगर। ट्रैफिक पुलिस ने अप्रैल माह के दौरान यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अभियान चलाया। इस दौरान कुल 7705 चालान किए गए और 84 लाख 65 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। ट्रैफिक इंचार्ज संदीप कुमार ने बताया कि सबसे अधिक 3535 चालान बिना हेलमेट के किए गए। इसके अलावा लेन बदलने व जिगजैग ड्राइविंग के 1334 मामले सामने आए, जो सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनते हैं। गलत दिशा में वाहन चलाने के 366 और ओवरस्पीड के 491 चालान काटे गए। नंबर प्लेट नियमों का उल्लंघन करने के 516 मामले दर्ज हुए, जबकि गलत पार्किंग के 172 चालान किए गए। मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए वाहन चलाने के 35 मामले पकड़े गए, जो गंभीर खतरे का संकेत हैं। रेड लाइट का उल्लंघन करने के 8 और सीट बेल्ट न लगाने के 25 मामलों में भी कार्रवाई की गई। इसके अलावा बिना बीमा, प्रदूषण नियमों के उल्लंघन और अन्य ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्ती और बढ़ाई जाएगी। ट्रैफिक पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें। --------------- हेलमेट नहीं तो जान पर खतरा, 3535 चालान ने खोली लापरवाही की पोलयमुनानगर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी में सबसे बड़ा कारण हेलमेट न पहनना सामने आया है। अप्रैल माह में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने के 3535 चालान किए गए, जो कुल मामलों का बड़ा हिस्सा है। यह आंकड़ा इस बात की पुष्टि करता है कि लोग अब भी अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं हैं। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि सड़क हादसों में सबसे ज्यादा मौतें बिना हेलमेट पहने लोगों की होती हैं। सिर में चोट लगना जानलेवा साबित होता है, जिसे हेलमेट पहनकर काफी हद तक रोका जा सकता है। इसके बावजूद लोग नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
#WeatherChangesDueToWesternDisturbance #ReliefWillBeAvailableByMonday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 01:19 IST
Yamuna Nagar News: यातायात नियम तोड़ने वालों पर रही सख्ती, अप्रैल माह में 84.65 लाख का जुर्माना #WeatherChangesDueToWesternDisturbance #ReliefWillBeAvailableByMonday #VaranasiLiveNews
