Yamuna Nagar News: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, सोमवार तक मिलेगी राहत
जगाधरी। ज्येष्ठ माह दो मई से लग गया है और इसके शुरुआती दिन राहत दे रहे हैं। अमूमन ज्येष्ठ माह में प्रचंड गर्मी व लू चलती है, लेकिन इस बार इसके शुरुआती दिन में बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक बना रहेगा। हालांकि दोपहर में धूप से उमस व गर्मी रहेगी, लेकिन सुबह शाम सामान्य व मौसम में खुश्की रहेगी। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम पर यह बदलाव देखने को मिल रहा है। विभाग के अनुसार सोमवार तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बादलवाई और हवा चलने से राहत रहेगी।बारिश के बाद बुधवार को मौसम खुल गया और आसमान साफ रहा।बारिश से तापमान में कमी बनी रही, जिससे सुबह-शाम गुलाबी ठंडक का अहसास हुआ। हालांकि मंगलवार की अपेक्षा बुधवार को तापमान में वृद्धि हुई, लेकिन यह सामान्य बना रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके साथ 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। मौसम साफ होने से सुबह धूप निकली, लेकिन इसका असर दोपहर में दिखाई दिया। धूप के कारण उमस रही और लोग बाहर निकलने से बचते रहे। शाम साढ़े चार बजे के बाद धूप हल्की हुई तो शहर की सड़कों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। दिन ढलने के बाद बाजार में खूब रौनक देखने को मिली।कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। यह कुछ दिन और जारी रहेगा और इससे मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। बादल छाने व हवा चलने से गर्मी कम रहेगी। ऐसे में अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा और 15 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलेगी, जो काफी राहत देगी। संवाद
#WeatherChangesDueToWesternDisturbance #ReliefWillBeAvailableByMonday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 01:20 IST
Yamuna Nagar News: पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, सोमवार तक मिलेगी राहत #WeatherChangesDueToWesternDisturbance #ReliefWillBeAvailableByMonday #VaranasiLiveNews
