विजयादशमी : 70 फीट का रावण 71 सेकंड में खाक, बुराई का प्रतीक बना कॉकरोच भी दहन; गूंजे प्रभु श्रीराम के जयघोष

विजयादशमी पर असत्य और बुराई के प्रतीक रावण का प्रभु श्रीराम ने अंत किया। कॉकरोच को भी इसका प्रतीक मान रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के साथ खाक हुआ। बरेका के मैदान में पूर्वांचल के सबसे ऊंचा 70 फीट के रावण 71 सेकंड में जलकर खाक हो गया। जबकि इसको बनाने में दो माह लगा था। बरेका में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। रावण दहन के साथ सतरंगी आतिशबाजी का नजारा दिखा। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी रावण दहन के साथ विजयादशमी का उल्लास छाया रहा। रात तक पूजा पंडालों में उत्सवी माहौल रहा। लोगों ने देवी दर्शन के साथ मेला का लुत्फ उठाया। विजयादशमी पर काशी में रावण दहन का उत्सव बरेका में केंद्रीय खेल मैदान में सुबह से ही लोग पहुंचने लगे। दोपहर तक मैदान का हर कोने में बुराई पर अच्छाई की जीत रावाण दहन की लीला देखने सैलाब उमड़ पड़ा। ढाई घंटे चले मोनो एक्टिंग पर आधारित रूपक के बाद आकर्षक आतिशबाजी के बीच 70 फीट ऊंचे रावण, 65 फीट ऊंचे कुंभकर्ण एवं 60 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन हुआ। प्रभु श्रीराम के तीर से रावण खाक हो गया। इस दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं लक्ष्मण की आरती उतारी। एसडी सिंह के निर्देशन में राम बन गमन से लेकर रावण बध तक के प्रसंगों के रूपक के रूप में कहरवा, चैती, छप्पय, कजरी की धुनों पर मानस की चौपाइयों की लड़ियों को पिरोया।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #Vijayadashami #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 21, 2026, 16:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




विजयादशमी : 70 फीट का रावण 71 सेकंड में खाक, बुराई का प्रतीक बना कॉकरोच भी दहन; गूंजे प्रभु श्रीराम के जयघोष #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #VaranasiLatestNews #Vijayadashami #VaranasiLiveNews