Video: पानी में डूबी सड़क, दफ्तर से घर लौटना मुश्किल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी बेअसर
इकाना स्टेडियम और प्लासियो मॉल चौराहे के आसपास गोमती का पानी भरने से राहगीरों और आसपास काम करने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़क पर घुटने तक पानी होने के कारण पैदल सड़क पार करना मुश्किल हो गया है। आसपास के कार्यालयों और प्रतिष्ठानों में काम करने वाले लोगों ने बताया कि काम खत्म होने के बाद घर लौटना चुनौती बन गया है। जलभराव के कारण पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी आसानी से नहीं मिल रहा है। लोगों को पानी के बीच से होकर मुख्य सड़क तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। स्थानीय कर्मचारियों के मुताबिक, कई लोग काफी देर से वाहन या सार्वजनिक परिवहन का इंतजार कर रहे हैं। पानी में वाहनों के बंद होने से भी यातायात प्रभावित है। लोगों का कहना है कि शाम के समय घर लौटने वालों की परेशानी और बढ़ गई है।
Video: पानी में डूबी सड़क, दफ्तर से घर लौटना मुश्किल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी बेअसर #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 07, 2026, 20:04 IST
Video: पानी में डूबी सड़क, दफ्तर से घर लौटना मुश्किल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट भी बेअसर #VaranasiLiveNews
