ट्राॅली चोरी का वीडियो वायरल, घबराया चोर गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग में खड़ा कर भागा

गांव बुर्ज लिट्टां से शनिवार दोपहर किसान की ट्रॉली चोरी की सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गई। इससे घबराए चोर ने 15 किलोमीटर दूर रायकोट के एतिहासिक गुरुद्वारा टाहलीआणा साहिब की पार्किंग में ट्रॉली को खड़ा किया और फरार हो गया। इसके बाद चोर ने मालिक के मोबाइल नंबर पर खुद ही फोन किया और माफी मांगते हुए ट्रॉली को गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग से ले जाने को कहा। ट्रॉली मालिक गुरमेल सिंह ने बताया कि चोर द्वारा फोन पर बताई जगह से वो अपनी ट्रॉली ले आये हैं और थाना सुधार में उनकी शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गुरमेल सिंह ने बताया कि उन्होंने सोशल मीडिया पर घटना की वीडियो और फोटो अपलोड किए थे और अपना मोबाइल नंबर भी दिया था जिसे पढ़कर चोर ने किसी दुकानदार से मोबाइल फोन मांग कर उन्हें फोन किया था। चोर ने एक दिन में ही ट्रॉली का रंग बदल दिया लेकिन वीडियो फोटो वायरल होने से घबराकर उसने ट्रॉली वहां खड़ी कर दी और खुद फरार हो गया। थाना सुधार के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने कहा कि गुरमेल सिंह की शिकायत और फुटेज आदि मिल गए हैं, जांच जारी है आरोपी को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ट्राॅली चोरी का वीडियो वायरल, घबराया चोर गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग में खड़ा कर भागा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 04, 2026, 04:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


ट्राॅली चोरी का वीडियो वायरल, घबराया चोर गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग में खड़ा कर भागा #VaranasiLiveNews