वीडियो: नाहन में करवाचौथ की खरीदारी शुरू, बड़ा चौक में सजीं दुकानें

नाहन(सिरमौर)। जिला मुख्यालय नाहन में करवाचौथ और गड़बड़ों के पर्व को लेकर बाजार सजने लगे हैं। शहर के बड़ा चौक में मिट्टी के करवे, पूजा की थालियां, छलनी और पूजन सामग्री की दुकानें सजी हुई हैं। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंच रही हैं। फिलहाल बाजार में खरीदारों की संख्या कम है, लेकिन पर्व नजदीक आने के साथ ही बाजार में रौनक बढऩे की उम्मीद है। करवाचौथ पर पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर महिलाओं में उत्साह नजर आने लगा है। बाजार में अलग-अलग डिजाइन और कीमतों में पूजा की थालियां व करवे उपलब्ध हैं। महिलाएं अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सामान पसंद कर रही हैं। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की सुविधा के लिए अलग-अलग आकार और डिजाइन के सामान सजा रखे हैं। बड़ा चौक में करवाचौथ की पूजा के लिए तैयार थालियां 200 से 500 रुपये तक बिक रही हैं। 200 रुपये की थाली में प्लेट, लोटा और छलनी शामिल हैं, जबकि 500 रुपये की थाली में प्लेट, लोटा, छलनी के साथ ग्लास और कटोरी भी दी जा रही है। थालियों की कीमत उनके डिजाइन और उनमें शामिल सामान के आधार पर अलग-अलग है।

वीडियो: नाहन में करवाचौथ की खरीदारी शुरू, बड़ा चौक में सजीं दुकानें #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 21, 2026, 16:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


वीडियो: नाहन में करवाचौथ की खरीदारी शुरू, बड़ा चौक में सजीं दुकानें #VaranasiLiveNews