VIDEO: जमीन के विवाद में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी को लाठियों से पीटा, वीडियो वायरल
अंबेडकरनगर। कटका क्षेत्र के रफीगंज पुरानी बाजार में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर चल रहे विवाद में जलालपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2022 में वीआईपी पार्टी के प्रत्याशी रहे नितेश पांडेय को लाठियों से पीटने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रफीगंज पुरानी बाजार निवासी जब्बार और उनके भाई के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि इसी मामले में एक पक्ष की ओर से नितेश पांडेय अपने कुछ साथियों के साथ विवादित स्थल पर पहुंचे थे। वहां दोनों पक्षों के बीच बातचीत के दौरान कहासुनी हुई, जो बाद में हाथापाई और मारपीट में बदल गई। इस दौरान नितेश पांडेय को कुछ लोग लाठियों से पीटने लगे।
VIDEO: जमीन के विवाद में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी से को लाठियों से पीटा, वीडियो वायरल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 14, 2026, 10:13 IST
VIDEO: जमीन के विवाद में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी से को लाठियों से पीटा, वीडियो वायरल #VaranasiLiveNews
