वीडियो: टौणी देवी स्कूल में एनएसएस शिविर के समापन पर 101 विद्यार्थियों को बांटीं साइकिलें

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टौणी देवी में बुधवार को सात दिवसीय एनएसएस शिविर के समापन पर एक कंपनी ने आठवीं से दसवीं कक्षा के 101 विद्यार्थियों को साइकिलें वितरित कीं। कंपनी के बिजनेस हेड अरुण सरीन इसी स्कूल के पूर्व विद्यार्थी हैं। कार्यक्रम में आईजी डॉ. देव कुमार चौधरी ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति, वित्तीय साक्षरता, स्वास्थ्य जागरूकता और बालिका आत्मरक्षा जैसी गतिविधियों में भाग लिया। प्रधानाचार्य रजनीश रांगर सहित स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य और शिक्षक उपस्थित रहे।

वीडियो: टौणी देवी स्कूल में एनएसएस शिविर के समापन पर 101 विद्यार्थियों को बांटीं साइकिलें #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 21, 2026, 16:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


वीडियो: टौणी देवी स्कूल में एनएसएस शिविर के समापन पर 101 विद्यार्थियों को बांटीं साइकिलें #VaranasiLiveNews