Video : अंबेडकरनगर...बाबा गोविंद साहब मेले में गट्टा–खजला, गन्ना की मिठास से महक उठा परिसर
पूर्वांचल का ऐतिहासिक बाबा गोविंद साहब मेला धूमधाम से शुरू हो गया है। गोविंद दशमी पर स्नान व पूजा-पाठ के बाद दूर-दराज से आए श्रद्धालु मेले में उमड़ पड़े और खरीदारी का दौर जोर पकड़ने लगा। परंपरागत स्वाद और प्रसिद्ध वस्तुओं की भरमार ने मेले की रौनक कई गुना बढ़ा दी है। मेले में इस बार भी गट्टा मिठाई, खजला और ताजा गन्ना खास आकर्षण बने हुए हैं। दुकानों पर इन पारंपरिक स्वादों की खूब बिक्री हो रही है और लोग घर ले जाने के लिए पैकेट भरते नजर आ रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले अवकाश के दिनों में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ आने की उम्मीद है। दुकानदारों का मानना है कि इससे बिक्री में अच्छा इजाफा होगा।
Video : अंबेडकरनगरबाबा गोविंद साहब मेले में गट्टा–खजला, गन्ना की मिठास से महक उठा परिसर #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 02, 2025, 13:39 IST
Video : अंबेडकरनगरबाबा गोविंद साहब मेले में गट्टा–खजला, गन्ना की मिठास से महक उठा परिसर #VaranasiLiveNews
