झज्जर में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में डांडिया इवनिंग का रंगारंग आयोजन हुआ
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल, झज्जर में डांडिया डांस कॉम्पिटिशन - डांडिया इवनिंग का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और लोकनृत्य से जोड़ना तथा उनमें सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति रुचि विकसित करना था। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि धारणा यादव डीसीपी झज्जर रहीं। विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पारंपरिक वेशभूषा में डांडिया नृत्य की रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव के उल्लास और भारतीय संस्कृति की सुंदरता को प्रदर्शित किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के आपसी सहयोग, एकता, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता की भावना देखने को मिली। विद्यालय में इस आयोजन को लेकर उत्साह का माहौल रहा। इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और भारतीय लोककला एवं सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने का अवसर प्रदान किया। विद्यालय के प्रिंसिपल पंकज वालिया ने कहा कि यह सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। ऐसे आयोजन शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देते हैं।
झज्जर में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में डांडिया इवनिंग का रंगारंग आयोजन हुआ #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 17, 2026, 14:25 IST
झज्जर में डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में डांडिया इवनिंग का रंगारंग आयोजन हुआ #VaranasiLiveNews
