बहादुरगढ़: वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय के एनएसएस शिविर का समापन
वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय द्वारा गोद लिए गांव बामनौली में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ। अंतिम दिन “नशा मुक्ति हरियाणा में युवाओं की भूमिका” विषय पर रैली व प्रेरक व्याख्यान आयोजित किए गए। समाजसेवी सत्येंद्र दहिया व शिक्षाविद संजीव शर्मा ने युवाओं को नशामुक्ति अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। रैली को प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्वयंसेविकाओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति, बेटी बचाओ, पर्यावरण संरक्षण व महिला सशक्तिकरण पर संदेश दिया। सांयकालीन सत्र में प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल, उपप्रधान पवन जैन व महासचिव सुरेश अग्रवाल ने शिविर की सराहना की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अन्नू शर्मा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में प्रथम वर्ष की नेहा को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेविका घोषित कर ट्रॉफी प्रदान की गई।
बहादुरगढ़: वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय के एनएसएस शिविर का समापन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 17:09 IST
बहादुरगढ़: वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय के एनएसएस शिविर का समापन #VaranasiLiveNews
