बड़कोट में मां भगवती के जयकारों से गूंजा नगर, जागरण से पहले निकली भव्य शोभायात्रा
यमुनोत्री के प्रमुख पड़ाव बड़कोट में शनिवार को मां भगवती के नौवें विशाल जागरण से पहले भव्य शोभायात्रा निकाली गई। युवा व्यापार मंडल बड़कोट की ओर से आयोजित शोभायात्रा राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां भगवती के जयकारों से नगर भक्तिमय हो उठा। बड़कोट चौराहे पर कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए, जिन्हें देखकर श्रद्धालु रोमांचित हो गए।
बड़कोट में मां भगवती के जयकारों से गूंजा नगर, जागरण से पहले निकली भव्य शोभायात्रा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 17, 2026, 14:33 IST
बड़कोट में मां भगवती के जयकारों से गूंजा नगर, जागरण से पहले निकली भव्य शोभायात्रा #VaranasiLiveNews
