केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल की हत्या पर परिवार से जताया शोक

केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू रविवार को जगरांव में एसएसपी कार्यालय के नजदीक दिन दिहाड़े कत्ल किए गए कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल के घर पहुंचे। बिट्टू ने मृतक तेजपाल के परिवार के साथ मुलाकात करके दुख साझा किया और अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस दौरान बिट्टू ने पंजाब में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए सूबा सरकार पर निशाना साधा। इससे पहले शनिवार को पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िग भी कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह के घर पहुंचे थे और परिवार के साथ संवेदना जता कर पंजाब सरकार की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताया था।

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल की हत्या पर परिवार से जताया शोक #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 02, 2025, 13:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल की हत्या पर परिवार से जताया शोक #VaranasiLiveNews