नारनौल: रेवाड़ी के स्थान पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से होगा मदार-रेवाड़ी-फुलेरा ट्रेन का संचालन
खाटूश्याम जी मेले के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए मदार-रेवाड़ी-फुलेरा प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा का दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 19617 मदार (अजमेर)-दिल्ली सराय रोहिल्ला प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 24 फरवरी से 28 फरवरी तक (05 ट्रिप) मदार (अजमेर) से प्रतिदिन 17.10 बजे रवाना होकर रात्रि 01.30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19620 दिल्ली सराय रोहिल्ला- मदार (अजमेर) प्रतिदिन एक्सप्रेस रेलसेवा 25 फरवरी से 01 मार्ग तक (05 ट्रिप) दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रतिदिन से 02.30 बजे रवाना होकर 09.20 बजे फुलेरा पहुंचेगी। यह रेलसेवा पूर्व में निर्धारित ठहराव के अतिरिक्त पटौदी रोड, गुरुग्राम, दिल्ली कैंट व दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 18 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
नारनौल: रेवाड़ी के स्थान पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से होगा मदार-रेवाड़ी-फुलेरा ट्रेन का संचालन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 16:49 IST
नारनौल: रेवाड़ी के स्थान पर दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन से होगा मदार-रेवाड़ी-फुलेरा ट्रेन का संचालन #VaranasiLiveNews
