चंडीगढ़ के सेक्टर-19 में गली क्रिकेट का रोमांच, टीम-5 ने जीता मैच, सफाई से निभाई जिम्मेदारी
सेक्टर-19 की गलियों में रविवार को गली क्रिकेट मैच का रोमांच देखने को मिला। टीम नंबर 6 और टीम नंबर 5 के बीच हुए इस मुकाबले में टीम-5 ने शानदार जीत दर्ज की। मैच के बाद विजेता टीम ने न सिर्फ खूब जश्न मनाया बल्कि जिम्मेदारी का भी बेहतरीन उदाहरण पेश किया। मैच में दोनों टीमों की बालिकाओं ने भरपूर जोश और उत्साह के साथ खेल दिखाया। टीम-5 की खिलाड़ियों ने बेहतर बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए मैच अपने नाम किया। जीत के बाद खिलाड़ियों का उत्साह चरम पर था, वे खुशी से फूले नहीं समा रही थीं। लेकिन इस खुशी में भी उन्होंने अनुशासन नहीं छोड़ा। मैच समाप्त होते ही पूरी टीम ने मिलकर ग्राउंड को साफ किया, कूड़ा-करकट इकट्ठा कर नजदीकी डस्टबिन में डाला।
चंडीगढ़ के सेक्टर-19 में गली क्रिकेट का रोमांच, टीम-5 ने जीता मैच, सफाई से निभाई जिम्मेदारी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 19, 2026, 04:59 IST
चंडीगढ़ के सेक्टर-19 में गली क्रिकेट का रोमांच, टीम-5 ने जीता मैच, सफाई से निभाई जिम्मेदारी #VaranasiLiveNews
