आतिशबाजी से निकली चिंगारी से तीन कारों में लगी आग

खुर्जा में शिकारपुरा मार्ग पर रॉयल रिसोर्ट के सामने खड़ी कारों में रविवार रात को आतिशबाजी से निकली चिंगारी से आग लग गई। सूचना पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची दमकल की टीम और लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आंख पर काबू पाया। हालांकि कर में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, लेकिन घटना में तीन कर पूरी तरह राख हो गई। खुर्जा देहात थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि रॉयल रिसोर्ट होटल में वलीमा रिसेप्शन आयोजित किया जा रहा था, जिसमें आए लोगों की कार सड़क किनारे खड़ी थी। वही आतिशबाजी होने के दौरान चिंगारी कार में गिर गई, जिससे एक के बाद लगातार तीनों कार में आग लग गई। मामले में अभी किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं दी गई है।

आतिशबाजी से निकली चिंगारी से तीन कारों में लगी आग #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 13:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


आतिशबाजी से निकली चिंगारी से तीन कारों में लगी आग #VaranasiLiveNews