गुरुग्राम: आरटीई दाखिले में तकनीकी दिक्कत, अभिभावकों की बढ़ी चिंता

गुरुग्राम में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत दाखिले की प्रक्रिया इस समय जारी है, लेकिन इसके बीच अभिभावकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ शिक्षा विभाग ने राहत देते हुए दस्तावेज सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 26 अप्रैल कर दी है, वहीं दूसरी ओर ऑनलाइन फॉर्म भरने में तकनीकी समस्या ने अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। अभिभावकों का कहना है कि जब उन्होंने अपने बच्चों के दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया , तो सिस्टम में घर के 1 से 3 किलोमीटर के दायरे में कोई स्कूल नहीं दिखा। इसके बजाय केवल दूर स्थित स्कूलों के विकल्प सामने आए। उनका कहना है कि मजबूरी में अंतिम तारीख को ध्यान में रखते हुए उन्होंने दूर के स्कूलों में फार्म भर दिए। लेकिन विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दूरी ज्यादा होने के कारण ऐसे आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।

गुरुग्राम: आरटीई दाखिले में तकनीकी दिक्कत, अभिभावकों की बढ़ी चिंता #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 25, 2026, 17:36 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गुरुग्राम: आरटीई दाखिले में तकनीकी दिक्कत, अभिभावकों की बढ़ी चिंता #VaranasiLiveNews