गुरुग्राम: शिक्षा विभाग की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू, पहली से आठवीं तक के छात्र होंगे शामिल

गुरुग्राम में शिक्षा विभाग द्वारा अप्रैल 2026 के लिए आयोजित सप्लीमेंटरी परीक्षाए सोमवार से शुरू हो रही हैं। यह परीक्षाएं कक्षा पहली से आठंवी तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जा रही है। जिन विद्यार्थियों को वार्षिक परीक्षा में अपेक्षित अंक नहीं मिले या जो अपने अंक में सुधार करना चाहते हैं, उन्हें इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया है। जारी डेटशीट के अनुसार परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू होकर अलग-अलग कक्षाओं के लिए निर्धारित तिथियों तक चलेंगी। कक्षा 1 से 5 तक की परीक्षाएं 25 अप्रैल तक पूरी हो जाएंगी, जबकि कक्षा 6 से 8 की परीक्षाएं 1 मई तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:00 बजे तक रहेगा। भाषा विषयों के पेपर 2 घंटे के होंगे, जबकि अन्य विषयों के लिए ढाई घंटे का समय दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने बताया कि प्रश्न पत्र का पैटर्न और सिलेबस एससीईआरटी के अनुसार रहेगा। वहीं कक्षा 1 से 5 तक का मूल्यांकन एफएळएन कार्यक्रम के तहत किया जाएगा।

गुरुग्राम: शिक्षा विभाग की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू, पहली से आठवीं तक के छात्र होंगे शामिल #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 16:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गुरुग्राम: शिक्षा विभाग की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं 20 अप्रैल से शुरू, पहली से आठवीं तक के छात्र होंगे शामिल #VaranasiLiveNews