Solan: भटोलीकला मार्ग पर झुकी बिजली लाइन बनी खतरा, ग्रामीणों ने जताई हादसे की आशंका

भटोलीकला मार्ग पर पिछले दिनों आए अंधी तूफान के बाद बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की चिंता का कारण बन गई है। तूफान के दौरान एक पेड़ बिजली बोर्ड की पावर लाइन पर गिर गया, जिससे बिजली की लाइन बुरी तरह झुक गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद विभाग की ओर से पेड़ हटाने या लाइन को दुरुस्त करने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना हजारों की संख्या में ग्रामीण, स्कूली छात्र-छात्राएं और वाहन चालक गुजरते हैं। झुकी हुई बिजली लाइन कभी भी टूटकर सड़क पर गिर सकती है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पेड़ और लाइन को ठीक नहीं किया गया तो किसी की जान भी जा सकती है। स्थानीय निवासियों ने बिजली विभाग पर समय-समय पर बिजली तारों की जांच और कटिंग न करवाने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में अक्सर बिजली कट लगते रहते हैं और कई बार बड़े हादसे भी हो चुके हैं। हाल ही में ट्रांसफार्मर फटने से दो वाहन जल गए थे। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में शॉर्ट सर्किट के कारण सूखी घास में आग लगने की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं, जो कई बार जंगलों तक फैल जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि प्रत्येक क्षेत्र के लिए अलग-अलग लाइनमैन नियुक्त होने के बावजूद अधिकारी समय पर निरीक्षण नहीं कर रहे हैं, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द झुकी हुई लाइन को ठीक कर पेड़ हटाया जाए ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Solan: भटोलीकला मार्ग पर झुकी बिजली लाइन बनी खतरा, ग्रामीणों ने जताई हादसे की आशंका #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 10:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Solan: भटोलीकला मार्ग पर झुकी बिजली लाइन बनी खतरा, ग्रामीणों ने जताई हादसे की आशंका #VaranasiLiveNews