Sirmour: डोबरी सालवाला में चिट्टे के खिलाफ युवाओं की हुंकार, निकाली विशाल रैली

डोबरी सालवाला ग्राम पंचायत में नशे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ नव युवक मंडल द्वारा एक विशाल रैली का आयोजन किया गया। रैली पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में निकाली गई, जिसमें गांव के युवाओं, युवतियों एवं ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नव युवक मंडल के प्रधान विनोद कुमार, जोगेंद्र, मदन, राजेंद्र, प्रदीप, दिनेश, महिला मंडल प्रधान सेना देवी सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि नशे के खिलाफ यह मुहिम गांव स्तर से शुरू की गई है, ताकि आने वाली पीढ़ी को इस बुराई से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि हर घर के युवा एवं सदस्य नशे की लत से दूर रहें, इसके लिए जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा।

Sirmour: डोबरी सालवाला में चिट्टे के खिलाफ युवाओं की हुंकार, निकाली विशाल रैली #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 11:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Sirmour: डोबरी सालवाला में चिट्टे के खिलाफ युवाओं की हुंकार, निकाली विशाल रैली #VaranasiLiveNews