Sirmour: नाहन में शरारती तत्वों ने मुख्यमंत्री व विधायक की शिलान्यास पट्टिकाएं तोड़ी, लोक निर्माण विभाग ने पुलिस में दी शिकायत

नाहन में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू व नाहन के विधायक अजय सोलंकी की तरफ से दो सड़कों के लिए लगाई गई शिलान्यास पट्टिकाएं रविवार देर रात को अज्ञात लोगों ने तोड़ दी। इसके बाद जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी रोष है तो वहीं लोक निर्माण विभाग ने इस मामले में पुलिस थाना सदर नाहन में शिकायत दी है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। उधर, विधायक अजय सोलंकी ने काशीवाला–जबलबाग–बनोग रोड तथा गोशाला से बोगरिया रोड की शिलान्यास पट्टिका तोड़े जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह की घटनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा, 'मेरी असली पट्टिका पत्थरों पर नहीं, नाहन की जनता के दिलों में है, और उसे कोई तोड़ नहीं सकता।' विधायक सोलंकी ने इस घटना को समाज के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे कृत्य भाईचारे को कमजोर करते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि नाहन की पहचान प्रेम, एकता और आपसी सद्भाव से है, जिसे हर हाल में बनाए रखना चाहिए। विकास एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है और यह किसी एक व्यक्ति या दल की संपत्ति नहीं है। उन्हें किसी भी कार्य का श्रेय लेने की कोई लालसा नहीं है, और यदि उनके द्वारा किए गए कार्यों पर भी कोई अन्य अपना नाम अंकित करता है, तो उन्हें उससे भी कोई आपत्ति नहीं है। उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण नाहन का निरंतर विकास और जनता का विश्वास है। विधायक ने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वे इस घटना को लेकर भावनाओं में न बहें, शांति बनाए रखें और सेवा भाव के साथ जनता के बीच कार्य करते रहें। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी के मन में सद्भावना, एकता और सकारात्मक सोच बनी रहे तथा ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वालों को भी सद्बुद्धि प्राप्त हो।

Sirmour: नाहन में शरारती तत्वों ने मुख्यमंत्री व विधायक की शिलान्यास पट्टिकाएं तोड़ी, लोक निर्माण विभाग ने पुलिस में दी शिकायत #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 11:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Sirmour: नाहन में शरारती तत्वों ने मुख्यमंत्री व विधायक की शिलान्यास पट्टिकाएं तोड़ी, लोक निर्माण विभाग ने पुलिस में दी शिकायत #VaranasiLiveNews