गायक गीता जैलदार ने मांगी माफी

फगवाड़ा में कपड़ों की दुकान 'लाडी दी हट्टी' में शनिवार को हंगामा करने वाले पंजाबी गायक गीता जैलदार को अपनी गलती का एहसास हो गया और पुलिस कार्रवाई के डर से उसने रविवार को दुकानदार से माफी मांग ली। उसके द्वारा माफी मांगने पर दुकानदार ने भी पुलिस में दी अपनी शिकायत वापस ले ली और यह विवाद थम गया। गौरतलब है कि गीता जैलदार ने अपने साथियों के साथ फगवाड़ा के बांसा वाला बाजार में स्थित कपड़ों की मशहूर दुकान 'लाडी दी हट्टी' में शनिवार को दुकान मालिक से धक्का मुक्की की थी तथा उसके कपड़े फाड़ दिए थे। यह धक्का मुक्की महज 2000 रुपये के कपड़ों को लेकर हुई थी। दरअसल गीता जैलदार ने कुछ समय पहले उक्त दुकान से कपड़ा खरीदा था। कपड़े में कुछ खराबी होने की वजह से वह उसे वापस करने दुकान पर आया था तथा उसके साथ उसके 10 बाउंसर भी थे।

गायक गीता जैलदार ने मांगी माफी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 23, 2026, 12:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गायक गीता जैलदार ने मांगी माफी #VaranasiLiveNews