शुक्लागंज: जीएम बोले- चार माह में पूरा होगा गंगाघाट रेलवे स्टेशन का कार्य

गंगाघाट रेलवे स्टेशन में कराए जा रहे अमृत भारत रेल स्टेशन योजना कार्य का निरीक्षण करने के लिए शनिवार दोपहर परख ट्रेन से लखनऊ से रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पांडे और डीआरएम सुनील कुमार वर्मा पहुंचे। यहां उन्होंने कार्य का निरीक्षण कर समीक्षा की जिसके बाद जीएम ने बताया कि आधार भूत ढ़ांचे का 85 प्रतिशत कार्य हम पूरा कर चुके है शेष कार्य चार माह में पूरा कर लिया जाएगा। कार्य जल्द हो इसके लिए दिन-रात कार्य कराए जाने के निर्देश दिए गए है। आज दोपहर 1.20 बजे जीएम लखनऊ से मानक नगर, उन्नाव होने के बाद गंगाघाट रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने रेलवे स्टेशन पर कराए जा रहे अमृत भारत रेल स्टेशन योजना के कार्य को देखा इस दौरान स्टेशन के बाहद बनाई जा रही बिल्डिंग, रिटेनिंग वॉल, पार्किंग, टीन सेड स्टैंड आदि का निरीक्षण किया और स्टेशन कायापलट के कार्य नक्शे का अवलोकन किया। जिसके बाद स्टेशन अधीक्षक कक्ष पहुंचे जहां उन्होंने स्टेशन मास्टर को वायरलेस सेट पर आने वाली जानकारियों को अधिक ध्यान और फोकस रखने को कहा, स्टेशन को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान साथ रहे मातहत रेल अधिकारियों ने बताया कि जिस तरह से मोहनलाल गंज और भरतपुर में अमृत भारत रेल स्टेशन योजना का कार्य कराया गया उसी तरह से यहां भी कराया जाएगा। पत्रकारों के सवाल पर बोले चार माह में गंगाघाट में बचे कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। जल्द ही रायबरेली पैसेंजर भी चालू होगी ताकि यात्रियों को राहत मिलेगी बता दे कोराना काल से ट्रेन बंद है। रेलवे के हाइटगेज पर लगने वाली सभी प्राइवेट विज्ञापन होर्डिंग हटाए जाने के उन्होंने निर्देश दिए है। जीएम ने बताया कि स्टेशन पर जल्द ही फुट ओवर ब्रिज और ठंडे आरओ पेयजल की व्यवस्था भी होगी। निरीक्षण के दौरान चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर गतिशक्ति ऋषि यादव, सीनियर डीओएम रजनीश श्रीवास्तव, सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता, सीनियर डीईएन फाइव प्रवीण कुमार, वरिष्ठ मंडल संरक्षा आयुक्त देवांश शुक्ला समेत अन्य रहे।

शुक्लागंज: जीएम बोले- चार माह में पूरा होगा गंगाघाट रेलवे स्टेशन का कार्य #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 16:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


शुक्लागंज: जीएम बोले- चार माह में पूरा होगा गंगाघाट रेलवे स्टेशन का कार्य #VaranasiLiveNews