Shamli: शॉर्ट सर्किट से मकान और दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

शामली जनपद में झिंझाना के गांव नोनागली में सोमवार देर रात शॉर्ट सर्किट से एक मकान और उससे सटी परचून की दुकान में भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि मकान और दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार ललित जैन और डॉ. श्रीपाल जैन के मकान में अचानक आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और पास की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। उस समय पूरा परिवार घर में सो रहा था। ग्रामीणों ने लपटें उठती देख दरवाजा तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में एलईडी टीवी, कूलर, घरेलू सामान और दुकान का पूरा माल जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के प्रयास के दौरान गांव निवासी जुनैद घायल हो गया। सूचना पर डायल 112 पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परिवार ने करीब 15 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है और घटना के बाद परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है।

Shamli: शॉर्ट सर्किट से मकान और दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 07:46 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Shamli: शॉर्ट सर्किट से मकान और दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान #VaranasiLiveNews