खाली हाथ लौटे अन्नदाता: झांसी में खाद के लिए मारामारी, तड़के सुबह सहकारी समितियों पर उमड़ी किसानों की भीड़
जिले में रबी फसलों की बोआई शुरू हो गई है। ऐसे में झांसी में खाद के लिए किसानों के बीच मारामारी की स्थिति पैदा हो गई है। महिला-पुरुष किसान अल सुबह से सहकारी समितियों पर पहुंच जाते हैं। भीड़ की वजह से समितियों पर हंगामे की स्थिति बनी रहती है। घंटों इंतजार के बाद तमाम किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सोमवार को गुरसराय विकासखंड की भसनेह सहकारी समिति पर किसानों की जमकर भीड़ उमड़ी। इस दौरान भीड़ में दबकर एक किसान बेहोश भी हो गया, जिससे मौके पर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई। कमोबेश जिले की सहकारी समितियों पर यही हालात बने हुए हैं।
#CityStates #Jhansi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 26, 2026, 08:52 IST
खाली हाथ लौटे अन्नदाता: झांसी में खाद के लिए मारामारी, तड़के सुबह सहकारी समितियों पर उमड़ी किसानों की भीड़ #CityStates #Jhansi #VaranasiLiveNews
