सहारनपुर: गैस गोदामों से 40 सिलिंडर चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार; 28 सिलिंडर बरामद

सहारनपुर के देवबंद में पुलिस ने भायला और रणखंडी स्थित इंडेन गैस गोदामों से 40 सिलिंडर चोरी होने के मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बड़गांव थाने के हिस्ट्रीशीटर फिरोज और देवबंद निवासी फुरकान के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी के 28 गैस सिलिंडर, तीन गैस चूल्हे और वारदात में इस्तेमाल बोलेरो कार बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने रणखंडी गैस गोदाम से 22 भरे सिलिंडर और चार चूल्हे चोरी किए थे, जबकि इससे पहले भायला गोदाम से 18 सिलिंडर चोरी करने की बात भी सामने आई है। फिरोज के खिलाफ विभिन्न थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

सहारनपुर: गैस गोदामों से 40 सिलिंडर चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार; 28 सिलिंडर बरामद #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 27, 2026, 13:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सहारनपुर: गैस गोदामों से 40 सिलिंडर चोरी का खुलासा, हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार; 28 सिलिंडर बरामद #VaranasiLiveNews