शिअद ने राजा वड़िंग के खिलाफ डीएसपी सिटी तरनतारन को लिखित शिकायत
शिरोमणी अकाली दल (शिअद) ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के खिलाफ पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह पर जातिवादी और अनुसूचित जाति समुदाय को लेकर अपमानजनक टिप्पणी करने पर शिकायत दर्ज कराई है। वड़िंग के खिलाफ अत्याचार निवारण एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। डीएसपी सिटी तरनतारन को एक लिखित शिकायत में पूर्व मंत्री और अकाली दल के एससी विंग के अध्यक्ष गुलजार सिंह रणीके, पूर्व विधायक बलजीत सिंह जलालउसमां और राजविंदर सिंह धर्मकोट ने कहा कि अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने तरनतारन में एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह के खिलाफ जातिवादी टिप्पणी करने के अलावा एससी समुदाय के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।
शिअद ने राजा वड़िंग के खिलाफ डीएसपी सिटी तरनतारन को लिखित शिकायत #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2025, 20:04 IST
शिअद ने राजा वड़िंग के खिलाफ डीएसपी सिटी तरनतारन को लिखित शिकायत #VaranasiLiveNews
