मुठभेड़ में लूटकांड का एक आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, साथी फरार

चंदौसी पुलिस की रविवार की सुबह नौ बजे करीब चंदौसी से सटे गांव कैथल से बुधनगर खडुआ मार्ग पर ऐतोल की ओर जा रहे कच्चे रास्ते पर बाइक सवार दो बदमाशों ने मुठभेड़ हो गई। मुठभेड में एक पुलिस ने एक को पकड़ लिया। जबकि साथी बदमाश बाइक छोड़ कर जंगल में ओझल हो गया। गिरफ्तार बदमाश के बायं पैर में गोली लगी है। जिससे उसे सीएचसी चंदौसी में भर्ती कराया गया। एएसपी कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी 23 मार्च की रात कोतवाली क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई में किसान हरपाल के घर हुई लूट की वारदात में शामिल था और यहां दूसरी वारदात को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हो रहे थे।

मुठभेड़ में लूटकांड का एक आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, साथी फरार #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 29, 2026, 19:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


मुठभेड़ में लूटकांड का एक आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, साथी फरार #VaranasiLiveNews